राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

धारूहेड़ा: राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में सेवानिवृत सूबेदार मोहन लाल व इंद्राज ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Dharuhera govt school 2

टॉपर को किया सम्मानित

स्कूल के प्राचार्य शेलेंंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में टॉपर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस मौके पर अनिल कुमार, रामनिवास, बंदना व बबली ने बच्चो को प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान ललीता व उपप्रधान गिरधारीलाल.  खुशीराम जागड़ा, रामनिवास प्रजापत, पन्नी लाल, शीशराम, पार्षद निहाल रंगा, मंगल सिंह, अजयवाल, इद्राज, धर्मपाल खोला, राहुल बागोरिया , अनुप बागोरिया. संतोष  सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now