शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा 27 को रेवाड़ी में, जानिए इस बार किस स्कूल में होगी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी पुलिस विभाग द्वारा 27 दिसम्बर को जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा के थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बता दे यह प्रतियोगिता यूरो इंटरनेशनल…


Haryana News: रेवाड़ी पुलिस विभाग द्वारा 27 दिसम्बर को जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा के थीम के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बता दे यह प्रतियोगिता यूरो इंटरनेशनल स्कूल जोनावास, रेवाड़ी में होगी।

Advertisement

डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस ने इस प्रतियोगिता परीक्षा के तीसरे स्तर की परीक्षा का आयोजन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। Haryana News

बता दें कि 20 नवम्बर को इस क्विज कम्पीटीशन के दूसरे स्तर की परीक्षा का खंड स्तर पर आयोजन करवाया जा चुका है। दुसरे स्तर की परीक्षा में चार ग्रुप बनाए गए थे। पहले ग्रुप में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी, दूसरे ग्रुप में कक्षा 6 से 8, तीसरे ग्रुप में कक्षा 9वी से 12वी व चौथे ग्रुप में कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया था। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

दूसरे स्तर की परीक्षा में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के करीब 2628 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें से 215 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जोकि वह अब तीसरे स्तर की परीक्षा में भाग लेंगे। जिला स्तर की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को इनाम वितरण किया जाएगा।

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मकसद विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp