Rewari news: धारूहेड़ा में SWAT टीम ने चलाया सर्च अभियान

On: March 21, 2026 6:00 PM
Follow Us:

Rewari news: धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ बुधवार को थाना धारूहेड़ा व सेक्टर-6 धारूहेड़ा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चला

रेवाड़ी पुलिस की ओर से dharuhera में चलाया गया सरस अभियानबाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र भी जांचे:

जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे।

संदिग्ध लोगों से की पूछताछ :
अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

वापिस भेजने की प्रक्रिया जारी:

जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जावे।

रेवाड़ी वासियो से अपील:-
पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

कोसली के निजी अस्पताल में CM फ्लाइंग की रेड, दस्तावेज नहीं मिले तो दवाखाना और उपकरण सील

Rewari News: कोसली के निजी अस्पताल में CM फ्लाइंग की रेड, दस्तावेज नहीं मिले तो दवाखाना और उपकरण सील

घर की तंगी भी नहीं तोड़ पाई हौसला, रेवाड़ी के बेटे ने UPSC में लहरा दिया सफलता का परचम

Success Story: घर की तंगी भी नहीं तोड़ पाई हौसला, रेवाड़ी के बेटे ने UPSC में लहरा दिया सफलता का परचम

राज्य सरकार का बड़ा फैसला,शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम से जानी जाएगी रेवाड़ी-कोटकासिम सड़क

Rewari News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला,शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम से जानी जाएगी रेवाड़ी-कोटकासिम सड़क

खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! 1.49 करोड़ से बदलेगी खेल परिसर की तस्वीर, जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Rewari News: खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! 1.49 करोड़ से बदलेगी खेल परिसर की तस्वीर, जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मैंने शिकायत की और फिर सब बदल गया... रेवाड़ी के कर्मचारी के दावे से बढ़ी चर्चा

Rewari News: मैंने शिकायत की और फिर सब बदल गया… रेवाड़ी के कर्मचारी के दावे से बढ़ी चर्चा, आखिर दोषी कौन

मेरिट लिस्ट से पहले बढ़ा सस्पेंस!कॉलेजों में किसे मिलेगी सीट, 27 जून को होगा खुलासा

Rewari Admission News: मेरिट लिस्ट से पहले बढ़ा सस्पेंस!कॉलेजों में किसे मिलेगी सीट, 27 जून को होगा खुलासा