Rewari School Student Suicide: 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, वजह सुनकर चोक जाएंगे आप

On: July 14, 2026 9:19 PM
Follow Us:
Rewari School Student Suicide: 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, वजह सुनकर चोक जाएंगे आप

Rewari School Student Suicide: रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खोल ब्लॉक के गांव डवाना में 11वीं कक्षा के एक ण्क छात्र ने अपने घर की पहली मंजिल पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र की पहचान जतिन 16 के रूप में हुई हैं। वह गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विद्यार्थी था। परिजनों का आरोप है स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, इसीे को लेकर उसने ये कदम उठाया है। परिजनों ने स्कूल के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

 

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जतिन स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब घर लौटा था। उसने रोते हुए अपनी बड़ी बहन स्कूल में शिक्षक द्वारा की गई बदसलूकी और मारपीट के बारे में बताया। बताया जा रहा आज उसकी मां अपने जेठ-जेठानी के साथ एक रिश्तेदार का हालचाल जानने नारनौल के अस्पताल गई हुई थीं।

चौबारे में लगा दी फांसी: घर आकर रोने के बाद जतिन चुपचाप मकान की पहली मंजिल पर बने चौबारे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब उसकी बड़ी बहन ऊपरी मंजिल पर सब्जी लेने के लिए गई, तो कमरे का दरवाजा खोलने पर उसके होश उड़ गए। जतिन ने बेडशीट की मदद से लोहे के एंगल पर फंदा लगाया हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ले​किन उसे मृत घोषित कर दिया है।

 

पिता की हो चुकी है मौत: मृतक छात्र के ताऊ राजेश कुमार ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए बताया कि जतिन अक्सर स्कूल से आकर शिकायत करता था कि इतिहास (History) के शिक्षक उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं। बताया जा रहा है होमवर्क पूरा न होने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई की जाती थी ।बता दे कि जतिन के पिता, जो कि होंडा कंपनी में कार्यरत थे, उनका करीब एक वर्ष पूर्व लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now