
Murder in Rewari ( Best24News) शनिवार सुबह रेवाड़ी के संत कबीर चौक के पास युवक का शव पडा मिला। शव के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कही पर हत्या करके शव को यहां पर फैंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
चेहरे पर मिले चोट के निशान
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह संत कबीर चौक के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची तथ शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
पुलिस ने बताया कि हत्या के का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। इतना ही नहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि युवक के वहां पहुंचने और उसकी मौत से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है।आस पास थानों में फोटो शेयर की गई है ताकि पहचान हो सके।
