शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari: MIMS नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्राचार्य काबू, जानिए तीन दिन कहां छिपा था

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari: MIMS Meerpur  नर्सिंग कॉलेज मीरपुर की सेकेंड ईयर की छात्रा से छेडखानी करने वाला प्राचार्य को 72 घंटे बाद बावल रोड रेवाड़ी से काबू किया है। वह तीन दिन कॉलेज से…


MIMS नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्राचार्य काबू, जानिए तीन दिन कहां छिपा था
MIMS नर्सिंग कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला प्राचार्य काबू, जानिए तीन दिन कहां छिपा था
Google News Follow us on Google

Rewari: MIMS Meerpur  नर्सिंग कॉलेज मीरपुर की सेकेंड ईयर की छात्रा से छेडखानी करने वाला प्राचार्य को 72 घंटे बाद बावल रोड रेवाड़ी से काबू किया है। वह तीन दिन कॉलेज से गायब रहा, इतना ही नही उसका मोबाइल भी बदं रहा। हालाकि पुलिस ने काबू करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।Rewari

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज हॉस्टल में गर्ल्स हेड के पद पर है। 22 दिसंबर की रात हॉस्टल की एक छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस संबंध में उसने कॉलेज प्राचार्य विकास यादव को फोन कर जानकारी दी। छात्रा का आरोप है कि प्राचार्य ने उसे अस्पताल से दवा लेकर आने के लिए कहा था। पीड़िता के अनुसार जब वह रात के समय अस्पताल से दवा लेने जा रही थी, उसी दौरान रास्ते में कॉलेज के प्राचार्य खड़े मिले। ?

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

पास बुलाया की छेडखानी: छात्रा ने बताया कि उन्होंने किसी सामान को देने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और किसी को बताने पर करियर खराब करने की धमकी दी।

हॉस्टल पहुंचने के बाद छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी अपनी दो सहेलियों को दी। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुरक्षा पर सवाल: इस मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन और शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ा कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्रा के साथ इस तरह की घटना न हो।Rewari

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp