शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: कंपनी से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: थाना कसौला पुलिस ने सेक्टर-8 बावल की एक कंपनी से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान…


Rewari News: थाना कसौला पुलिस ने सेक्टर-8 बावल की एक कंपनी से कॉपर केबल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के गांव मानपुर हाल आबाद झुग्गी झोपडी नजदीक बनीपुर चौक निवासी प्रहलाद व जिला अजमेर के गांव बागडीयो का खेडा टाटोली हाल आबाद झुग्गी झोपडी नजदीक बनीपुर चौक निवासी कैलाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल के तार बरामद कर लिए हैं।

Advertisement

 

जांचकर्ता ने बताया की बावल की एक कंपनी के डिप्टी मैनेजर मुकेश ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी एक कर्मचारी भालखी माजरा निवासी सीताराम ने उसे गत 28 नवंबर को कंपनी के स्टोर से लगभग 500 मीटर पॉलीकैब कॉपर केबल चोरी होना बताया था। इसके बाद उसने कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड यशपाल व प्रवीण से पूछताछ की। दोनों को रात के समय सिक्योरिटी टाइट करने को कहा गया। 29 नवंबर को दोनों सिक्योरिटी गार्ड ने उसे बताया कि रात के समय करीब दो बजकर तीस मिनट पर दो लोग कंपनी की दीवार फांदकर भागे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला अजमेर के गांव मानपुर हाल आबाद झुग्गी झोपडी नजदीक बनीपुर चौक निवासी प्रहलाद व जिला अजमेर के गांव बागडीयो का खेडा टाटोली हाल आबाद झुग्गी झोपड़ी नजदीक बनीपुर चौक निवासी कैलाश को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल के तार बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp