Rewari News: धारूहेड़ा: नंंदरामपुर बास गांव में युवाओं के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बाबा बिशनदास मंदिर में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। भूमि पूजन करते समय ब्लॉक समिति के अध्यक्ष दलबीर यादव ने इस स्टेडियम के लिए 15 लाख देने की घोषणा भी की।
भूमि पूजन करके किया शुभारंभ: रविवार को मंदिर में सुबह हवन करके ब्लॉक समिति के चेयरमैन दलबीर व जिला पार्षद निरंजन ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से गांव के युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।Rewari News

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्टेडियम बनने से गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिलेगा और क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा। इस स्टेडियम से नंदरामपुर के साथ आस पास आधा दर्जन गांवों के खिलाडियों को फायदा मिलेगा।Rewari News

रहे मौजूद: इस मौके पर गिरीराज, भूप सिंह सरपंच भटसाणा, राजबीर, श्रीराम, पूर्व सरपंच खूबराम, देवेंद्र, भगवान सिंह, रमेश, दीनदयाल, विजय, इंद्रजीत और विरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।Rewari News











