रविवार, 15 नवम्बर 2026

UPSC Success Story: संघर्षों से लड़कर हरियाणा की बेटी बनी IAS, खूबसूरती में मॉडल्स को देती है टक्कर

Written by: सुनील चौहान

Published:

UPSC Success Story: गांव में अपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा' जो कभी हार नहीं मानता जीत उसी के हिस्से में आती है'। आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसी…


संघर्षों से लड़कर हरियाणा की बेटी बनी IAS, खूबसूरती में मॉडल्स को देती है टक्कर
संघर्षों से लड़कर हरियाणा की बेटी बनी IAS, खूबसूरती में मॉडल्स को देती है टक्कर
Google News Follow us on Google

UPSC Success Story: गांव में अपने बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा’ जो कभी हार नहीं मानता जीत उसी के हिस्से में आती है’। आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसी बेटी की कहानी बताएंगे जिसने इस बात को सच कर दिखाया। हम आपको बताने वाले हैं रोहतक जिला की रहने वाली अंकित चौधरी के बारे में जिन्हें देश की खूबसूरत IAS ऑफिसर कहा जाता है। वह देखने में किसी मॉडल से कम नहीं लगती। यूपीएससी की परीक्षा में उन्हें 14वीं रैंक हासिल हुई थी।

एक समय ऐसा था जब उनकी मां की मौत होने के बाद उनका हौसला टूट गया था लेकिन उनके पिता ने अपनी बेटी का हर कदम पर साथ दिया। पिता का साथ मिलने के बाद उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया।

चीनी मिल में काम करते थे पिता

अंकिता चौधरी के पिता सत्यवान चौधरी चीनी मिल में अकाउंटेंट का काम करते थे और उनकी मां एक हाउसवाइफ थी। अंकित ने 12वीं तक की पढ़ाई रोहतक के स्कूल से की इसके बाद दिल्ली से उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी का प्लान बनाया और कड़ी मेहनत करने लगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

तैयारी के बीच मां की हो गई मौत (UPSC Success Story)

अंकिता चौधरी यूपीएससी की तैयारी जीत और मेहनत करके कर रही थी इसी बीच उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। अंकिता की मां की सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई इसके बाद अंकिता पूरी तरह से टूट गई। लेकिन उनके पिता ने उन्हें हौसला दिया इसके बाद उन्होंने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

2017 में अंकिता ने परीक्षा दिया तो वह सफल नहीं हो पाई इसके बाद 2018 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दिया और इस बार पूरे देश में उन्हें 14वीं रैंक मिली। अंकिता चौधरी ने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ-साथ अपने मेहनत को सही दिशा में करने की जरूरत है तभी हम सफल हो पाएंगे। अंकिता ने जीवन की सभी मुश्किलों का डटकर सामना किया और कभी भी हिम्मत नहीं हारी। रोहतक की बेटी ने साबित कर दिया कि अगर हम कठिन संघर्ष करेंगे तो जीवन के हर मुश्किलों को पार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp