शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Rewari News: ‘अस्मिता खेल ही है मेरी पहचान’ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:  ‘अस्मिता खेल ही है मेरी पहचान’ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन यूएसए स्पोर्ट्स अकादमी खलीलपुरी में…


धारूहेड़ा: विजेताओ को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि
धारूहेड़ा: विजेताओ को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि
Google News Follow us on Google

Rewari News:  ‘अस्मिता खेल ही है मेरी पहचान’ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन यूएसए स्पोर्ट्स अकादमी खलीलपुरी में किया गया, जिसमें लगभग 300 बालिका एथलीटों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष धीर सिंह सरपंच रेवाड़ी और रामशरण खैरवाल सुरजनवास महेंद्रगढ़ ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।Rewari News

Advertisement

 

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

sport 2
मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 16 वर्ष आयु वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कनिका ने पहला, जान्हवी ने दूसरा और नीतिका यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी ने स्वर्ण, राखी ने रजत और योगिता ने कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो में मानवी प्रथम, दिक्षा द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। अंडर-14 ट्रायथलॉन में ए ग्रुप में प्रेरणा, अनीशा और बरखा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

sport

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

ट्रायथलॉन बी में हिमांशी ने स्वर्ण, रिद्धि ने रजत और जिया ने कांस्य विजेता रहीं। ट्रायथलॉन सी में प्राची पहले, प्रियंका दूसरे और वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। किड्स जेवलिन में हिमांशी ने पहला, किया यादव ने दूसरा और रिद्धि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि भूपेश धनखड़, लाला पहलवान मुंडनवास, अजीत महेश्वरी , उपेश बॉक्सिंग कोच और विपिन कौशल्या, विवेक सरपंच खलीलपुरी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। इस मौके पर सूरत गुर्जर महेंद्रगढ़ ने मुख्य कोच की भूमिका निभाई। इस मौके पर रोहित दहिया, राजू लडायन, मिंटू, नवीन, नरेश पाली, संतोष पीटीआई, रमेश धनखड़, रविंद्र, पवन, शंकुला और जिले सिंह आदि मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp