शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर भागने वाला नौकर 10 साल काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News:  करीब दस साल बाद रेवाड़ी पुलिस को बडी सफलता मिली है। थाना कसौला पुलिस ने मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर फरार हुए अदालत द्वारा उद्घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार…


Rewari News:  करीब दस साल बाद रेवाड़ी पुलिस को बडी सफलता मिली है। थाना कसौला पुलिस ने मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर फरार हुए अदालत द्वारा उद्घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला रोहतक के गांव मकडौली कलां निवासी रामबीर के रूप में हुई है।Rewari News

Advertisement

10 पहले का है मामला: बता दें कि 26 जून 2015 को गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगमोहन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक टाटा गाड़ी है। उसने गाड़ी पर रोहतक के मकडौली कलां निवासी रामबीर को चालक लगाया हुआ है।

रामबीर 31 मई 2013 को उसकी गाड़ी में बावल औद्योगिक एरिया से बैट्रियां भरकर उसे बताए बिना दिल्ली ओखला के लिए चला गया। वह गाड़ी में टायर डलवाने के बहाने से 26 हजार रुपये भी उससे ले गया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नहीं आया। उसने फोन पर चालक से संपर्क किया, तो उसने गाड़ी लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में आरोपी रामबीर फरार चल रहा था। माननीय अदालत ने वर्ष-2017 में आरोपी रामबीर को PO घोषित किया था।

जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त आरोपी रामबीर को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp