शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari news : कटी सरसों की फसल को निकाल ले गए चोर, किसानों में दहशत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कसौला गांव में किसानों की मेहनत पर चोरों ने पानी फेर दिया। खेत में काटकर रखी गई सरसों की फसल को अज्ञात बदमाश रात के…


Rewari news: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कसौला गांव में किसानों की मेहनत पर चोरों ने पानी फेर दिया। खेत में काटकर रखी गई सरसों की फसल को अज्ञात बदमाश रात के अंधेरे में थ्रेशर मशीन की मदद से निकालकर ले गए। किसान को चोरो को करीब डेढ़ लाख चुना लगा दिया। रात को ही अजीब चोरो को इलाके के किसानों में चिंता और दहशत का माहौल बन गया है।

Advertisement

पीड़ित किसान ने बताया कि उसने अपनी सरसों की फसल काटकर खेत में ढेर लगाकर रखी थी, लेकिन सुबह खेत पर पहुंचने पर पूरी फसल गायब मिली। जांच में सामने आया कि चोर रात में ही खेत में पहुंचे और मशीन से फसल निकालकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद किसानों से अपील की गई है कि कटाई के समय विशेष सतर्कता बरतें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

खेतों की निगरानी बढ़ाएं, रात के समय फसल को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं किसानों के लिए चेतावनी हैं कि अपनी तैयार फसल की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल कॉलोनी किसानों से अपील की है कि वह फसलों का ध्यान रखें क्योंकि बहुत से लोग फसल निकालने की आड़ में चोरी के धंधे में सम्मिलित हैं। यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं लेकिन वह जनता के सामने नहीं आए। किसानों से अपील की है कि वह पूरी साल की मेहनत को बचाने के लिए सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp