गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: ​हरियाणा के इस गावं में मतांतरण को लेकर हुई पंचायत, लिया ये बडा फैसला

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: मतांतरण की सूचना के बाद हुए विवाद को लेकर मामला तूल पकड गया है। इसी के विरोध में रविवार को गांव हासांका गांव में पंचायत बुलाई गई। गांव के बस…


Rewari News: मतांतरण की सूचना के बाद हुए विवाद को लेकर मामला तूल पकड गया है। इसी के विरोध में रविवार को गांव हासांका गांव में पंचायत बुलाई गई। गांव के बस स्टैंड पर स्थित शिव मंदिर में हुई इस पंचायत में 300 से ज्यादा लोग जुटे तथा एक बडा निर्णय लिया।

Advertisement

बनाई कमेटी:  इसी को लेकर हासांका पंचायत में फैसला लिया गया कि गांव में सौहार्द न बिगड़े इसको लेकर सरपंच के नेतृत्व में 21 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी गांव में आने-जाने वाले बाहरी लोगों पर नजर रखेगी, जिससे कोई बाहरी व्यक्ति ग्रामीणों का गुमराह न कर सके। Rewari News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गांव के जिन लोगों पर शक जताया गया, उन्हें आज हुई पंचायत में बुलाया गया। उनसे काफी पूछताछ के बाद पता चला कि वह प्रार्थना सभा में जरूर गए लेकिन मतांतरण जैसी कोई बात नहीं हुई है। हालांकि यह जानकारी जरूर मिली कि गांव में दिल्ली से कुछ बाहरी लोग आए थे।Rewari News

इसके बाद पंचायत में फैसला लिया गया कि गांव में सभी का भाईचारा बना रहे और किसी भी तरह सौहार्द न बिगड़ने पाए, इसलिए 21 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष सरपंच होंगे। कमेटी में गांव के दस पंच और दस ही मौजिज लोगों को शामिल किया गया है। 21 लोगों की यह कमेटी गांव में आने वाले हर बाहरी व्यक्ति पर नजर रखेगी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ये रहे मौजूद: पंचायत में उपस्थित गोपीचंद, अंतपाल, नरेश, यशपाल, धर्मपाल, युद्धवीर, अशोक कुमार, जोगेंद्र, भूपेंद्र, महेंद्र, विनोद कुमार, राजेंद्र, धर्मेंद्र, बीरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को उनके गांव में एक मकान में मौजूद कुछ लोगों को मतांतरण को लेकर गुमराह करने जैसी कोशिश करने की बात पता चली थी। जिसके बाद पुलिस भी गांव में पहुंची। लेकिन मामला ऐसा नहीं था।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp