
Haryana Smart City: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेश के 7 प्रमुख शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर लिया है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना और शहरों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाना है।
जिन शहरों को स्मार्ट बनाया जाएगा उनमें हिसार, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, यमुनानगर शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रत्येक शहर में 1000 CCTV कैमरे लगेंगे। इन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी, जिससे सुरक्षा, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।
मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
1. ट्रैफिक की निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक सेंसर और कैमरे।
2. अस्पतालों में उपलब्ध बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस की जानकारी।
3. अपराध रोकथाम में मददगार सशक्त निगरानी तंत्र।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
4. ई-चालान, ट्रैफिक उल्लंघन जैसी घटनाओं पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल।
5. किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत अलर्ट।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
6. प्रदूषण स्तर की रीयल टाइम जानकारी।
7. सफाई और कचरा प्रबंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी।
