
Rewari News : Malpura की कौशिक कॉलोनी में नव-निर्मित छठ पूजा घाट का शुभ उद्घाटन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव के सुपुत्र निशांत यादव के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर सरपंच मलखान गुर्जर, नगर परिषद उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, ठेकेदार हरफूल सिंह, डॉक्टर उमेद यादव, जनहित कल्याण समिति के अध्यक्ष के.के. पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।Rewari News
उद्घाटन के पश्चात निशांत यादव ने दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ पूजा का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जो सूर्य उपासना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।Rewari News
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले वर्षों में घाट के सौंदर्यीकरण और प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर महिलाएं को उगते हुए सूर्य केा अध्र्य देकर चार दिवसीय आस्था के पर्व का समापन किया।Rewari News
समिति के सदस्यों सोनू, अंकित तिवारी और धीरज ने विधायक पुत्र का स्वागत किया और क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन छठ गीतों की मधुर धुन और सामूहिक प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
