Rewari News: गुगनाम रहे तीन और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास आया सामने

On: September 17, 2026 10:28 AM
Follow Us:
Rewari News: गुगनाम रहे तीन और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास आया सामने
Rewari News: गुगनाम रहे तीन और स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास आया सामने

Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टांकड़ी के तीन ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और दस्तावेज सामने आए हैं, जिनका उल्लेख गांव के मौजूदा गौरव पट्ट पर नहीं है। शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय अभिलेखागार के पुराने रिकॉर्ड खंगालकर इन तीनों सेनानियों के आजाद हिंद फौज (आईएनए) से जुड़े होने के दस्तावेज जुटाए हैं। अब इनके नाम गांव के गौरव पट्ट पर दर्ज कराने की मुहिम शुरू की गई है।

 

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टांकड़ी के तीन ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और दस्तावेज सामने आए हैं, जिनका उल्लेख गांव के मौजूदा गौरव पट्ट पर नहीं है
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव टांकड़ी के तीन ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और दस्तावेज सामने आए हैं, जिनका उल्लेख गांव के मौजूदा गौरव पट्ट पर नहीं है

शोधकर्ता भगवान फौगाट ने किया खुलासा: रेवाड़ी के रहने वाले शोधकर्ता भगवान फौगाट और अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी नेत राम लोहचब के पड़पोते ने राष्ट्रीय अभिलेखागार के रिकॉर्ड के आधार पर इन स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी सामने रखी है। दस्तावेजों के अनुसार टांकड़ी निवासी हीरा सिंह, सूरज भान सिंह और सुल्तान सिंह प्रथम बहावलपुर इन्फैंट्री में सेवाएं दे चुके थे और बाद में आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक हीरा सिंह पुत्र शिव सहाय का जन्म 1921 में टांकड़ी में हुआ था। वे प्रथम बहावलपुर इन्फैंट्री में सिपाही नंबर 8771 के रूप में भर्ती हुए थे। बाद में आईएनए की द्वितीय डिवीजन हेडक्वार्टर में सिपाही के रूप में शामिल हुए।

सूरज भान सिंह पुत्र जोरावर सिंह का जन्म भी 1921 में टांकड़ी में हुआ था। वे प्रथम बहावलपुर इन्फैंट्री में सिपाही नंबर 8516 थे और बाद में आईएनए की बॉडीगार्ड यूनिट में सेवाएं दीं। सुल्तान सिंह पुत्र सोहन सिंह का जन्म 1916 में हुआ था। वे प्रथम बहावलपुर इन्फैंट्री में सिपाही नंबर 8662 रहे और बाद में आईएनए की 10वीं रेजिमेंट में शामिल हुए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now