गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rewari News: तीन माह से खराब पड़ा नपा कार्यालय धारूहेड़ा में वाटर कूलर, गर्मी में लोग हो रहे परेशान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा नपा कार्यालय में लगा वाटर कूलर पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है, जिससे आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम…


Rewari News: धारूहेड़ा नपा कार्यालय में लगा वाटर कूलर पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है, जिससे आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां लोग ठंडे पानी की तलाश में रहते हैं, वहीं यह वाटर कूलर खराब होने के कारण केवल शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग इस समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।Rewari News

खासकर गर्मी के दिनों में राहगीरों व नपा व पोस्टआफिस में आने वाले लोगो शुद्ध और ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने बताया कि इसको लेकर नपा सचिव, चेयरमैन, जेई व एमई को कइ बार बताया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस वाटर कूलर को ठीक करवाए या फिर नया वाटर कूलर लगाया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp