Bhiwadi News: इनामी हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ मन्नू गिरफ्तार

On: September 17, 2026 7:54 AM
Follow Us:
ARRESTED
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। कई सालों से फरार चले ईनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस को काबू किया हैं। आरोपी की पहचान कोटकासिम के गांव गांव सांचौर निवासी अनिल उर्फ मन्नू उर्फ भोला के रूप में हुई हैं। 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिस्ट्री शीटर काबू: गांव सांचौर निवासी अनिल उर्फ मन्नू उर्फ भोला पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। कोटकासिम थाना पुलिस ने बुधवार को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अवैध हथियार रखने और उनकी सप्लाई के मामले में वांछित था।पूछताछ में उसने हथियार अनिल से लेने की बात बताई थी। अनिल मुंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और चोरी सहित करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पहले अवैध हथियार के मामले में पुज्जू को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास हथियार और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने हथियार अनिल से लेने की बात बताई थी। अनिल मुंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसे भिवाड़ी से काबू किया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now