सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Dharuhera News : खड़खड़ा के पास हाईवे हादसा, कैंटर-ट्रॉली की भिड़ंत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News : रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर (NH 48 Dharuhera ) खड़खड़ा के पास ट्रैक्टर और ट्राली की भिड़ंत हो गई। एक कैंटर को पीछे से आ रही ट्रॉली…


खड़खड़ा के पास हाईवे हादसा, कैंटर-ट्रॉली की भिड़ंत
खड़खड़ा के पास हाईवे हादसा, कैंटर-ट्रॉली की भिड़ंत
Google News Follow us on Google

Dharuhera News : रेवाड़ी में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर (NH 48 Dharuhera ) खड़खड़ा के पास ट्रैक्टर और ट्राली की भिड़ंत हो गई। एक कैंटर को पीछे से आ रही ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिसके बाद लंबा जाम लग गया। Dharuhera News

Advertisement

ट्राली चालक ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सामने जानकारी के अनुसार बहरोड के रहने वाले उमेश अपना कैंटर लेकर नीमराना से गुरुग्राम जा रहे थे तभी खड़खड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रॉली ने उनको टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर में पीछे से ट्रॉली घुस गई। कैंटर रोड पर ही पलट गया जिससे हाईवे पर काफी जाम लग गया।

ट्राली चालक फरार हो गया है फिलहाल पुलिस ट्राली चालक की खोज में जुटी हुई है। सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस और धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। लगभग आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद जाम खत्म हुई। फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आ रही है। हालांकि पुलिस के द्वारा अतरौली चालक को खोजा जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

कैंटर जब सड़क पर पलटा तो गनीमत यह रहा की कोई भी वहां मौजूद नहीं था वरना जान भी जा सकती थी। आपको बता दे की इस घटना के बाद दोनों गाड़ियों के ड्राइवर सुरक्षित है किसी को भी चोट नहीं आई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और ट्राली चालक के गिरफ्तार होने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp