सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: बावल फैक्टरी हादसे के 5 दिन बाद छलका परिवारों का दर्द, पत्नी की पुकार सुन नम हुईं आंखें

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: बावल के केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग के बाद कई कर्मचारी लापता हो गए और अभी तक उनका पता नहीं लग पाया है। धीरे-धीरे परिजनों का धैर्य जवाब देने…


बावल फैक्टरी हादसे के 5 दिन बाद छलका परिवारों का दर्द, पत्नी की पुकार सुन नम हुईं आंखें
बावल फैक्टरी हादसे के 5 दिन बाद छलका परिवारों का दर्द, पत्नी की पुकार सुन नम हुईं आंखें
Google News Follow us on Google

Rewari News: बावल के केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग के बाद कई कर्मचारी लापता हो गए और अभी तक उनका पता नहीं लग पाया है। धीरे-धीरे परिजनों का धैर्य जवाब देने लगा है और वह अपने परिजनों की तलाश में जुड़ गए हैं।

Advertisement

आज सुबह एक लापता कर्मचारियों की पत्नी फैक्ट्री के आगे जोर-जोर से रोने लगी। वह बार-बार कह रही थी मुझे एक बार मेरे पति का चेहरा दिखा दो नहीं मुझे बस यह बता दो। पत्नी को बिलख बिलख कर रोते देखकर आसपास के लोग दुखी हो गए।

पति की एक झलक के लिए बिलखती रही महिला

महिला बार-बार अधिकारियों और मौजूद लोगों से अपने पति के बारे में जानकारी देने की गुहार लगाती रही। उसकी दर्दभरी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो गए। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं। वहां मौजूद कई लोगों ने महिला को संभालने की कोशिश की, लेकिन परिवार का दर्द साफ नजर आ रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

पांच दिनों से अस्पताल और थानों के चक्कर काट रहे परिवार

पीड़ित परिवारों का कहना है कि हादसे के बाद से वे लगातार अपने लापता परिजनों की तलाश में भटक रहे हैं। कभी अस्पतालों में जानकारी लेने जाना पड़ रहा है तो कभी पुलिस और फैक्टरी प्रबंधन से संपर्क करना पड़ रहा है। कई परिवार सुबह से देर रात तक फैक्टरी के बाहर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की स्पष्ट सूचना नहीं मिल सकी है।

प्रशासन से स्पष्ट जानकारी देने की मांग

परिजनों का आरोप है कि हादसे के इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और कंपनी की ओर से स्थिति पूरी तरह साफ नहीं की गई है। लगातार बढ़ती अनिश्चितता के कारण परिवारों की चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि लापता कर्मचारियों की स्थिति को लेकर जल्द सही जानकारी दी जानी चाहिए ताकि परिवारों की बेचैनी कम हो सके।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp