सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में एक निजी स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्कूल संचालक पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे थे इसके बाद परिजनों ने पुलिस…


संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव
संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में एक निजी स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्कूल संचालक पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे थे इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और अब उनकी लाश मिली है। मृतक की पहचान आकाश गौड़ के रूप में हुई है जिनकी लाश उनके कार्य में मिली है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement

18 मई से लापता थे आकाश गौड़

परिजनों के मुताबिक आकाश गौड़ 18 मई को किसी जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के द्वारा उनसे लगातार कांटेक्ट करने की कोशिश की जा रही थी लेकिन कांटेक्ट नहीं हो पा रही थी। 19 तारीख को उनकी पत्नी से उनकी थोड़ी देर बात हुई थी इसके बाद उनका फोन ऑफ हो गया था।

बेटे ने रास्ते में देखी थी कार

मंगलवार की सुबह जब आकाश का बेटा स्कूल जा रहा था तब उसने अपने पिता की कार देखी। उसे समय उसे कुछ भी असामान्य नहीं लगा लेकिन स्कूल से घर जाने के बाद उसने यह बात अपने घर वालों को बताई । इसके बाद घर वालों ने पुलिस को सभी बात बताई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

कार के अंदर मिले बेसुध

परिजन गढ़ी बोलनी रोड से सेक्टर-18 जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे कार खड़ी मिली। जब उन्होंने कार के अंदर झांका तो आकाश सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए। उनकी हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आकाश गौड़ को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp