Rewari News: लंबे समय नए वार्ड का इंतजार कर रहे धारूहेडा वासियों के लिए बड़ी खुशी की खबर है। हरियाणा सरकार की ओर से आम चुनावों के लिए धारूहेडा में सीटों के आरक्षण का ऐलान जहां पहले ही किया जा चुका है वहीं अब नए वार्ड बनाने को लेकर भी सहमति बन चुकी है। धारूहेड़ा में 17 से बढ़ाकर 18 वार्ड कर लिए गए है। हाल में नई वार्ड को लेकर आयोजित में कमेटी ने इस पर अंतिम मोहर लगा दी है।Rewari News
बता दे धारूहेड़ा में 2008 में नपा की स्थापना हुई थी। पहली बार हुए चुनाव में 14 वार्ड थे। उसके बाद नपा में तीन वार्ड ओर बनाए गए यानि 2015 में 17 वार्ड पर चुनाव करवाए गए थे। बढ़ती मतदान के चलते इस बार एक वार्ड ओर बढ़ाया गया है। अब जो एक ओर 2 वार्ड वही सेक्टर 6 ही होगा। जबकि सेक्टर 6 का 3 वार्ड होगा। यदि तरह हर वार्ड का एक एक नंबर आगे ही जायेगा।Rewari News
वार्ड एक ओर से दो से बनाया नया वार्ड: वार्ड कमेटी के अनुसार धारूहेडा के वार्ड एक और दो वार्ड में सबसे ज्यादा मतदाता है। ऐसे मे इन दोनो वार्डो के मतों को मिलाकर अब ओर वार्ड बनाए गया है। इसी के चलते अब नपा में 17 की जगह 18 वार्ड हो गए है। कमेटी मेंबरों ने हस्ताक्षर करके अप्रूवल के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
धारूहेड़ा नगर पालिका की 18 सीटें तय की गई हैं। इसकी कुल जनसंख्या 32,888 है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हरियाणा नगर अधिनियम, 1973 के तहत अधिसूचना जारी की है, जिसमें आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया है । धारूहेडा में अनुसूचित जातियों को तीन (एक महिला सहित), पिछड़ा वर्ग-ए को दो (एक महिला सहित) और पिछड़ा वर्ग-बी को भी दो (एक महिला सहित) सीटें दी गई हैं। महिलाओं के लिए कुल छह सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि चेयरमैन के आरक्षण का फैसला 1 दिसंबर का ड्रा में तय होगा।
ये रहे मौजूद: बैठक में डीएससी रेवाड़ी, चेयरमैन कंवर सिंह, वार्ड एक से सुमित्रा देवी , वार्ड नंबर 5 से अजय जांगडा वार्ड नंबर 6 से अनिरुद्ध उर्फ नानक (अनुसूचित जाति), वार्ड नंबर 8 से राहुल जोशी और वार्ड नंबर 15 से मनोज कुमार शामिल रहें।Rewari News
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
चुनाव आयोग को भेजा पत्र: सेक्टर चार RWA के प्रधान नरेंद्र यादव का आरोप है वार्ड बनाने को लेकर उनकी ओर नपा धारूहेडा, डीसी रेवाडी व नगर न्यास को जुलाई में पत्र भेजकर सेक्टर चार को एक ही वार्ड बनाने की अपील की थी। उस समय प्रशासन से आश्वासन भी मिला था। क्योंकि फिलहाल वार्ड तीन में सेक्टर चार व अन्य दो कालोनियो की वोट जोडी हुई है। लेकिन अब कमेटी की ओर से इस वार्ड को अलग वार्ड नहीं किया गया है। इसी को लेकर अब दोबारा से चुनाव आयोग को लेटर भेजा है।
नरेंद्र यादव, आरडब्ल्यू के प्रधान
………..
परिसीमन के लिए कमेटी बनाई हुई थी। डीएमसी, चेयरमैन व कमेटी के मेंबर ने तय करते हुए वार्ड एक और दो को मिलाकर इन्हीं में से तीसरे वार्ड बनाने पर सहमति हुई है। इसको अप्रूवल को लेकर नगर न्यास को भेज दिया गया है। धारूहेड़ा से दोनो वार्ड सबसे बडे है।
सुमित, नपा सचिव धारूहेड़ा

