बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Rewari news: नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपित काबू

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari news :थाना माडल टाउन पुलिस ने एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला मुरादाबाद…


Rewari news :थाना माडल टाउन पुलिस ने एक 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला मुरादाबाद के एकता कालोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है।

Advertisement

जांचकर्ता ने बताया की गत 20 जून को एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पिछले तीन साल से अपने बीवी बच्चों के साथ यहां किराए पर रह रहा है। वह और उसकी पत्नी दोनो एक निजी कंपनी में साथ काम करते है।

उनकी गैर मोजुदगी में उनके चार बच्चे घर पर अकेले रहते हैं। दिनांक 20 जून को उनके काम पर जाने के बाद आरोपी नरेश उनके घर पर आया और उनके तीन बच्चो को पैसे देकर दुकान पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

जब उसकी पत्नी लंच के लिए घर पर वापस लौटी तो बच्ची ने उपरोक्त घटना के बारे में बताया। जिस पर पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर थाना माडल टाउन रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp