रविवार, 8 नवम्बर 2026

Rewari News: शह मात के खेल 125 खिलाडियो ने दिखाया दम, DPS स्कूल बना टॉपर

Written by: Sunil Rajput

Published:

Rewari News: दिल्ली रोड स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल जिला रेवाड़ी चेस संघ द्वारा आयोजित 13वीं जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के विभिन्न स्कूलों से 125 खिलाड़ियों…


Rewari News: दिल्ली रोड स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल जिला रेवाड़ी चेस संघ द्वारा आयोजित 13वीं जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के विभिन्न स्कूलों से 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन चेस संघ के सचिव गोविंद शर्मा ने किया। समापन समारोह में स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बबीता वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement

प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी की टीम प्रथम जबकि यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर मेजबान ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा और राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी की टीम रही।

दिल्ली रोड स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल जिला रेवाड़ी चेस संघ द्वारा आयोजित 13वीं जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
दिल्ली रोड स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल जिला रेवाड़ी चेस संघ द्वारा आयोजित 13वीं जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संघ के सचिव गोविंद शर्मा ने बताया कि मई माह सोनीपत में 29वीं राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता खिलाड़ियों को रेवाड़ी टीम से खेलने का मौका मिलेगा। अंडर-7 बालक वर्ग में रेयान सिंघल पहले, आरव दूसरे और गर्व धींगड़ा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोक्षिता ने पहला, अवनी सिंह ने दूसरा, संस्कृति ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

जबकि अंडर-9 आयु वर्ग में उत्तम ने पहला, रियान यादव ने दूसरा और यश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 आयु वर्ग में विवान कालड़ा ने पहला, कनिष्क ने दूसरा और मयंक ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में भाविका प्रथम, परीनीत द्वितीय और रिया तृतीय रही।

जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में सूर्यांश ने पहला, देवांक ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अमीषी बरनवाल ने पहला, हर्षिता ने दूसरा और कशिश वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इस मौके पर कोच अरुण, गनितिन कुमार,, नीतू, मौसम सक्सेना, जय कुमार, दिलीप कुमार, कुनालभावना और जतिन कुमार मौजूद रहे।

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp