दिल्ली जाने वाले सावधान! गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाजरी

On: September 5, 2026 9:04 AM
Follow Us:
TRAFIC ADVISORY

रेवाड़ी: दिल्ली जयपुर हाईवे पर हर दिन जाम लग रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव हो गया। जलभराव के चलत दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली जाने वाले मे जाम नहीं फसे इसी को लेकर गुरूग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

आमजन से की ये अपील: पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। दिल्ली जाने वाले वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड के रास्ते आया नगर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं?इससे शिव मूर्ति के पास जलभराव वाले मार्ग से बचा जा सकेगा। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है?

 

रूट किया डायर्वट दिल्ली में शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसी को लेकर इफको चौक डायवर्जन किया गया है। गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले वाहनों को इफको चौक के पास से एमजी रोड (MG Road) की तरफ डायवर्जित किया गया है ताकि वे आया नगर के रास्ते जा सकें। इतना नहीं नहीं इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सामान्य मार्ग की जगह द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

जाम से बचने के लिए अपनाए ये रूट
एडवाइजरी के अनुसार गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले सभी वाहन चालक इफको चौक से यू-टर्न लेकर एमजी रोड होते हुए आया नगर बार्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करें और अपने गंतव्य की ओर जाएं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now