back to top
Home Haryana News Rewari Breaking News: धारूहेड़ा में ग्राम सचिवों का वेतन रोका, यहां...

Rewari Breaking News: धारूहेड़ा में ग्राम सचिवों का वेतन रोका, यहां जानिए वजह?

धारूहेड़ा में ग्राम सचिवों का वेतन रोका, यहां जानिए वजह
धारूहेड़ा में ग्राम सचिवों का वेतन रोका, यहां जानिए वजह

Rewari Breaking News: धारूहेड़ा: हरियाणा सरकार के नियमों की पालना नहीं करना धारूहेड़ा के ग्राम सचिवों को महंगा पड गया है। समय पर काम नहीं करने व डायरी अपडेट नही करने को लेकर धारूहेड़ा के 39 ग्राम सचिवो को वेतन रोक दिया गया है।

डायरी नहीं कर रहे अपडेट, वेतन रोका: धारूहेड़ा कार्यालय में 39 सचिव कार्यरत है। उनके दो माह से वेतन नही दिया गया है। हरियाणा सरकार की ओर से सभी ग्राम सचिवों को डायरी अपडेट करने के बोला हुआ है लेकिन दो माह से किसी भी सचिव ने डायरी अपडेट नहीं है। इतना ही वे गांवो में लोगों की समस्याओं को समाधान को लेकर भी वे गंभीर नहीं है। ब्लॉक में 52 गांव आते है ऐसे में अधिकाशं सचिव को एक ही गावं का​ जिम्मा दिया हुआ है। इसके वाजवूद गांवो में काम नही हो रहे है।Rewari Breaking News

ग्राम सचिवों ने लगाया ये आरोप: ग्राम सचिवों का आरोप है कि वेतन रोके जाने के पीछे कोई ठोस कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में असमंजस और असंतोष दोनों बढ़ रहे हैं। कई ग्राम सचिवों ने बताया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई समझ से परे है। उनका आरोप है बीडीपीओ बार बार अवकाश पर रहते है जिसके चलते उनके काम रूके हुए है।Rewari Breaking News

मै नियमित डयूटी कर रहा हूं। सरकार सचिवों को काम करने की तनखाह देती है। सचिवों को डायरी अपडेट करने को बोला गया है लेकिन कोई भी नहीं कर रहा है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को अगवत करवाया हुआ है। इसी को लेकर उनकी तनखाह रोकी हुई है।Rewari Breaking News
सुरजीत सिंह, बीडीपीओ धारूहेड़ा

 

 

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News