back to top
Home Rewari News Rewari Breaking News: हाईवे पर दिखेगी हरियाली, मॉडर्न टेक्निक से लगेेंगे हजारों...

Rewari Breaking News: हाईवे पर दिखेगी हरियाली, मॉडर्न टेक्निक से लगेेंगे हजारों पौधे

हाईवे पर दिखेगी हरियाली, मॉडर्न टेक्निक से लगेेंगे हजारों पौधे
हाईवे पर दिखेगी हरियाली, मॉडर्न टेक्निक से लगेेंगे हजारों पौधे

Rewari Breaking News: जिले के मुख्य सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है। वन्य विभाग के द्वारा रेवाड़ी के मुख्य हाइवे और सड़कों के किनारे पौधारोपण किया जाएगा। मानसून के पहले न 11 और विटु रोड समेत कई सड़कों के आसपास पौधारोपण किया जाएगा। मियावाकी तकनीक से पौधारोपण होगा। सघन पौधारोपण होने से पर्यावरण को काफी फायदा मिलेगा इसके साथ ही साथ लोगों को सफल करने में भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

वन विभाग के द्वारा विटु रोड के दोनों और मियाबाकी तकनीक से वन विकसित किया जाएगा। लंबे समय से खाली पड़ी जमीन पर वन विकसित किया जाएगा ताकि सड़कों के किनारे हरे-भरे जंगल विकसित हो सके।

मियावकी जापानी तकनीक है। इस तकनीक से कम जगह में देसी प्रजातियों के बहुत सारे पौधे लगाए जाते हैं। इस तकनीक से लगाए गए पौधे 10 साल तक सूखने नहीं है और 30 गुना तेजी से यह तकनीक हरियाली बढ़ता है। जापानी तरीके से पौधा लगाने के बाद पौधे को अधिक रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती और प्रदूषण रोकने में भी यह पौधे सहायता करते हैं।

इस साल लगाए जाएंगे 3 लाख पौधे

वन विभाग के द्वारा इस साल जिले में तीन लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क और हाईवे के साथ-साथ पंचायत भूमि स्कूल और सार्वजनिक जगहों पर भी अवधाराेकन किया जाएगा। जिले की हरियाली बढ़ाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। पौधारोपण की प्रक्रिया के बाद प्रदूषण में काफी सुधार होगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News