रेवाड़ी। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में रेवाड़ी जिले को चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस (ALS) एंबुलेंस की सौगात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आधुनिक अस्पतालों के निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, नवीनतम चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

नई एंबुलेंसों के शामिल होने के बाद महेद्रग में सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 26 से बढ़कर 30 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर चोट और प्रसव संबंधी आपात स्थितियों में शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में गोल्डन ऑवर कहा जाता है। इस दौरान मरीज को सही उपचार मिलने से जीवन बचाने की संभावना बढ़ जाती है। नई ALS एंबुलेंसों के जरिए मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सरकार ने जिले को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। अब सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 29 से बढ़कर 33 हो गई है। इन एंबुलेंसों में मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले आईसीयू जैसी सुविधा मिलेगी।
ये रहेगी सुविधाए
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रत्येक एएलएस एंबुलेंस वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम सहित अत्याधुनिक जीवनरक्षक उपकरणों से सुसज्जित है। इनमें तैनात प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और अन्य गंभीर परिस्थितियों में मरीज के लिए शुरुआती समय सबसे अहम होता है। इसी अवधि में यदि विशेषज्ञ उपचार मिल जाए तो मरीज की जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। नई एएलएस एंबुलेंस इसी सोच के साथ तैयार की गई हैं, ताकि इलाज अस्पताल पहुंचने के बाद नहीं, बल्कि रास्ते में ही शुरू हो सके।













