सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Ration Scheme: जल्दी करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन

Written by: Best24News

Published:

Ration Scheme: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू ईकेवायसी अनिवार्यता योजना के तहत छिंदवाड़ा जिले में अब तक करीब 90 फीसदी राशन कार्डधारकों की ईकेवायसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन 1.20 लाख…


Ration Scheme: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लागू ईकेवायसी अनिवार्यता योजना के तहत छिंदवाड़ा जिले में अब तक करीब 90 फीसदी राशन कार्डधारकों की ईकेवायसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन 1.20 लाख से अधिक लाभार्थी अभी भी ईकेवायसी से वंचित हैं. इनमें अधिकांश वे लोग हैं जो या तो मृत हो चुके हैं. शहर या गांव से पलायन कर गए हैं या फिर किसी अन्य वजह से अनुपस्थित हैं. ऐसे लाभार्थियों को अब 31 मई तक अंतिम मौका दिया गया है. अन्यथा उनका नाम राशन सूची से स्वत: हट जाएगा.

Advertisement

अब तक कितनी ईकेवायसी हुई पूरी? 
छिंदवाड़ा जिले में कुल 13.45 लाख राशन लाभार्थी दर्ज हैं. इनमें से 12.25 लाख लाभार्थियों की ईकेवायसी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. शेष 1.20 लाख लोग अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं. इन लोगों में वे शामिल हैं जो वर्षों से सक्रिय नहीं हैं, जिनके नाम से अब तक परिवार राशन ले रहे थे. लेकिन अब वे योजना से बाहर हो सकते हैं.

अपात्र लाभार्थियों के कारण पेंडिंग हैं पात्रता पर्चियां
सरकार ने आठ माह पहले पात्रता पर्ची जारी करना रोक दिया था. ताकि पहले से लाभ ले रहे अपात्र लोगों की पहचान कर उन्हें हटाया जा सके. फिलहाल जिले में 15 हजार से ज्यादा नए आवेदन पेंडिंग हैं. लेकिन जब तक अपात्रों के नाम हटाए नहीं जाते. नए पात्र हितग्राहियों को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

तिथि तीन बार बढ़ी, अब 31 मई अंतिम तारीख
राज्य सरकार ने ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तीन बार अंतिम तिथि बढ़ाई है.

पहले आखिरी तारीख थी: 30 अप्रैल
फिर बढ़ाकर की गई: 15 मई
अब अंतिम मौका: 31 मई
इस तारीख के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा और बचे हुए लाभार्थियों के नाम सूची से स्वत: हट जाएंगे.

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

अब तक हटाए जा चुके हैं 18,473 अपात्र नाम
नगर निगम और पंचायत स्तर पर हुई समीक्षा में अब तक 18,473 अपात्र लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं. इससे पहले जिले की राशन दुकानों पर 13.62 लाख प्राथमिक श्रेणी के लोग रियायती अनाज ले रहे थे. तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति सदस्य के हिसाब से वितरण होता था. अब अपात्रों के हटने से इस संख्या में गिरावट आई है.

16 मई तक वितरण में रही समस्या
मई माह की 16 तारीख तक राशन वितरण में बाधा आई थी. कई राशन दुकानें बंद थीं क्योंकि ईकेवायसी के आंकड़े अपडेट नहीं थे. अब 91% दुकानों में रियायती राशन वितरण सामान्य रूप से शुरू हो गया है. शेष दुकानों पर प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

स्मार्ट राशन वितरण योजना होगी लागू
सरकार जल्द ही स्मार्ट राशन वितरण प्रणाली शुरू करने जा रही है. इसके तहत राशन दुकानों पर पीओएस (POS) मशीन से लाभार्थियों की पहचान की जाएगी. जिस व्यक्ति का नाम पोर्टल में पंजीकृत होगा. उसी को रियायती अनाज मिल सकेगा. यह व्यवस्था असली लाभार्थियों तक अनाज पहुंचाने में कारगर मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

अधिकारी का बयान
जिला आपूर्ति अधिकारी गंगा कुमरे ने बताया “अब तक जिले के 90% राशन लाभार्थियों की ईकेवायसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. शेष 1.20 लाख लाभार्थियों को 31 मई तक एक और मौका दिया गया है. अब तक 18,473 अपात्र नाम सूची से हटाए जा चुके हैं.”

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp