रविवार, 15 नवम्बर 2026

Ration Rule: राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा अनाज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Ration Rule: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत राशन वितरण के नियमों में बदलाव की तैयारी कर…


राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव
राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव
Google News Follow us on Google

Ration Rule: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत राशन वितरण के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो अब राशन का वितरण परिवार के बजाय प्रत्येक सदस्य के आधार पर किया जाएगा। इससे कई परिवारों को मिलने वाले अनाज की मात्रा में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हर सदस्य के हिसाब से मिलेगा राशन

सरकार के प्रस्ताव के अनुसार योजना के पात्र प्रत्येक सदस्य को हर महीने 7 किलोग्राम अनाज देने का सुझाव है। हालांकि, किसी भी परिवार को मिलने वाले राशन की अधिकतम सीमा 35 किलोग्राम प्रति माह ही रहेगी। सरकार का मानना है कि इससे राशन वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और वास्तविक जरूरतमंदों तक अनाज आसानी से पहुंच सकेगा।

क्यों जरूरी पड़ा यह बदलाव?

मौजूदा व्यवस्था में दो सदस्य और छह सदस्य वाले परिवार को समान मात्रा में 35 किलो राशन मिलता है। इससे छोटे परिवारों को प्रति व्यक्ति ज्यादा अनाज मिलता है, जबकि बड़े परिवारों के हिस्से में अपेक्षाकृत कम राशन आता है। नई व्यवस्था इसी असमानता को दूर करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

किन परिवारों पर पड़ेगा असर?

यदि नया नियम लागू होता है तो एक से चार सदस्य वाले परिवारों को पहले की तुलना में कम राशन मिल सकता है। वहीं पांच सदस्य वाले परिवारों को लगभग पहले जितना ही लाभ मिलेगा। छह या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए फिलहाल 35 किलो की अधिकतम सीमा बरकरार रखने का प्रस्ताव है।

3 करोड़ नए राशन कार्ड होंगे जारी

सरकार ने फर्जी और अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाने के बाद करीब 3 करोड़ नए पात्र परिवारों को राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। इससे लंबे समय से योजना से बाहर रह रहे जरूरतमंद परिवारों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: तकनीक वही अच्छी है, जो सबके लिए सरल हो: मनोज वशिष्ठ

अभी लागू नहीं हुआ है नया नियम

ध्यान रहे कि फिलहाल यह केवल एक प्रस्ताव है। सरकार ने 13 जुलाई 2026 तक राज्यों, विशेषज्ञों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। सभी सुझावों की समीक्षा के बाद ही अंतिम मसौदा तैयार होगा। इसके बाद संसद की मंजूरी मिलने पर ही नया नियम पूरे देश में लागू किया जाएगा।

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य राशन वितरण को अधिक पारदर्शी और जरूरतमंद परिवारों के लिए न्यायसंगत बनाना है। हालांकि अंतिम फैसला विधेयक पारित होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp