शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Breaking News: सरपंच पर जानलेवा हमला स्टेडियम में घेरकर युवकों ने बरसाई रॉड

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बाघोत में वर्तमान सरपंच पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा है।…


सरपंच पर जानलेवा हमला स्टेडियम में घेरकर युवकों ने बरसाई रॉड
सरपंच पर जानलेवा हमला स्टेडियम में घेरकर युवकों ने बरसाई रॉड
Google News Follow us on Google

Breaking News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव बाघोत में वर्तमान सरपंच पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस हमले में सरपंच को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरपंच राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, गांव बाघोत के सरपंच राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 जून की शाम गांव के स्टेडियम में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां कुछ युवक गाड़ियों में पहुंच गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Breaking News: हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से सरपंच पर हमला किया

शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से सरपंच पर हमला किया, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि वारदात के बाद युवकों ने उन्हें धमकी भी दी। हमले के बाद घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp