मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

राकेश राव बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा हरियाणा के संयोजक

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) ने संगठन का विस्तार करते हुए रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित गांव जोनियावास के रहने वाले युवा नेता राकेश राव को बड़ी…


राकेश राव बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा हरियाणा के संयोजक
राकेश राव बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा हरियाणा के संयोजक
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Akhil Bharat Hindu Mahasabha) ने संगठन का विस्तार करते हुए रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित गांव जोनियावास के रहने वाले युवा नेता राकेश राव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राकेश राव को संयोजक युवा मोर्चा, हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट ने आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की है। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर राकेश राव ने शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरे उतरेंगे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

राकेश राव बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा हरियाणा के संयोजक
राकेश राव बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा युवा मोर्चा हरियाणा के संयोजक

राकेश राव ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर के युवाओं को एकजुट करना, सनातन धर्म व संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना तथा राष्ट्रहित व समाज सेवा के कार्यों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना रहेगा।

राकेश राव को प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिलने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव जोनियावास और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp