शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

Rajathan news: भिवाड़ी के बिजनेसमैन खेम गुप्ता लापता, फैक्टरी पहुंचने से पहले फोन बंद !

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rajathan news: भिवाड़ी से एक उद्यमी के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। उद्यमी के गुरूवार शाम को अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों भिवाड़ी थाने पहुंचे तथा…


भिवाड़ी के बिजनेसमैन खेम गुप्ता लापता, फैक्टरी पहुंचने से पहले फोन बंद
भिवाड़ी के बिजनेसमैन खेम गुप्ता लापता, फैक्टरी पहुंचने से पहले फोन बंद
Google News Follow us on Google

Rajathan news: भिवाड़ी से एक उद्यमी के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। उद्यमी के गुरूवार शाम को अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों भिवाड़ी थाने पहुंचे तथा पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। भिवाड़ी के डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानिए कौन है व्यापरी: परिजनों के अनुसार कजारिया ग्रीन निवासी और चौपानकी स्थित क्राउन मिताली फैक्टरी के संचालक खेम गुप्ता गुरुवार सुबह करीब 11.20 बजे अपने घर से चौपानकी स्थित फैक्टरी जाने के लिए रवाना हुए थे। घर से निकलने के बाद उन्होंने दीपक गोयल और फैक्टरी के कर्मचारी सुजीत से फोन पर बात की। इसके कुछ ही मिनट बाद, करीब 11.30 बजे उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। जब वे कंपनी नहीं पहुंचे तो कर्मचारी भी हैरान हो गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लोकेशन से जाचं में जुटी टीम: परिजनों ने बताया कि मोबाइल की अंतिम लोकेशन भगत सिंह कॉलोनी मिली है। वहीं पुलिस की जांच में सामने आए CCTV  फुटेज में उनकी कार सुबह करीब 11.43 बजे ओल्ड राव होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुग्राम की ओर जाती हुई दिखाई दी है। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुसीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। परिजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद मिलने पर उनकी चिंता बढ़ गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची

डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 32.55 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp