Rewari News (Best24News) रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के मिलन और घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय और रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। खासतोर से नारनौल के यात्रियों के लिए भी इस ट्रेन से काफी फायदा मिलेगा। बता दे कि दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 11 बजे नारनौल पहुंचेगी। ट्रेन रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
27 और 28 अगस्त को दिल्ली से चलेगी ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल 27 और 28 अगस्त को दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।
रींगस से तड़के 3:20 बजे नारनौल पहुंचेगी
वापसी में गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली सराय स्पेशल 28 और 29 अगस्त को रात दो बजे रींगस से रवाना होगी और सुबह 6:30 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। यह ट्रेन तड़के करीब 3:20 बजे नारनौल पहुंचेगी।
27 और 28 अगस्त को दिल्ली सराय से चलने वाली यह ट्रेन नारनौल समेत रास्ते के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में ट्रेन 28 और 29 अगस्त को रींगस से दिल्ली सराय के लिए चलेगी। इससे रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।














