शनिवार, 7 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में किसानों के लिए आज लगेगा किसान आईडी रजिस्ट्रेशन कैंप, सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

Written by: सुनील चौहान

Published:

  धारूहेड़ा। नगरपालिका क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा आज उपलब्ध कराई जा रही है। 24 दिसंबर को धारूहेड़ा में किसान आईडी रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है,…


 

Advertisement

धारूहेड़ा। नगरपालिका क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा आज उपलब्ध कराई जा रही है। 24 दिसंबर को धारूहेड़ा में किसान आईडी रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी। यह कैंप धारूहेड़ा प्रोग्रेसिव फार्म के पास स्थित पुलिस थाना धारूहेड़ा के नजदीक आयोजित होगा। कैंप की शुरुआत सुबह 10.30 बजे से की जाएगी और दिनभर किसानों का पंजीकरण किया जाएगा।

कैंप में किसान आईडी बनवाने के बाद किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्राप्त होगा। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, उर्वरक व बीज सब्सिडी सहित अन्य कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाएं शामिल हैं। किसान आईडी बनने से किसानों की पहचान एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होगी, जिससे भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कैंप में पंजीकरण कराने के लिए किसानों को अपने साथ आधार कार्ड और भूमि रिकॉर्ड यानी जमीन से संबंधित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद मौके पर ही किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जाएगी। प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे समय पर कैंप में पहुंचकर पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि बाद में किसी योजना से वंचित न रहना पड़े।

धारूहेड़ा के एडीओ अंकित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों की जमीन धारूहेड़ा नपा क्षेत्र में आती है, वे सभी किसान इस रजिस्ट्रेशन कैंप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि किसान आईडी के बिना भविष्य में कई योजनाओं का लाभ मिलना कठिन हो सकता है, इसलिए सभी पात्र किसानों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

कैंप को लेकर किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि एक ही स्थान पर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो जाने से उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp