सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सोहना समाधान शिविर में पहुंचे पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला; बोले- जनता को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

सोहना: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोहना उप मंडल में समाधान शिविर का आयोजन…


सोहना समाधान शिविर में पहुंचे पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला; बोले- जनता को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
सोहना समाधान शिविर में पहुंचे पीपीपी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला; बोले- जनता को न लगाने पड़ें दफ्तरों के चक्कर
Google News Follow us on Google

सोहना: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोहना उप मंडल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) अखिलेश यादव ने की। शिविर में पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की।

Advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देशों का हो कड़ाई से पालन: डॉ. सतीश खोला

शिविर को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश खोला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।

डॉ. खोला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं है, बल्कि उनका मौके पर ही प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

इन जनसेवा संबंधी मामलों को दें प्राथमिकता

पीपीपी कोऑर्डिनेटर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र (PPP), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जनसेवा संबंधी आवश्यक मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसके साथ ही नागरिकों को योजनाओं की सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्वरित समाधान: एसडीएम अखिलेश यादव

शिविर की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने दोहराया कि जनसेवा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाधान शिविर इसी दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

इस शिविर में विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया तथा नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में पहुंचे स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp