हरियाणा के खरखौदा स्थित आईएमटी में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के अत्याधुनिक वाहन निर्माण संयंत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। करीब 800 एकड़ में विकसित यह प्लांट आधुनिक सुजुकी स्मार्ट फैक्ट्री और इंडस्ट्री 5.0 तकनीक पर आधारित है। कंपनी के अनुसार इस परियोजना में कुल 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ लगभग 21 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
भारत और जापान के आर्थिक सहयोग को नई मजबूती
भारत और जापान के आर्थिक सहयोग को नई मजबूती देने वाले इस अवसर पर आयोजित भारत जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान प्लांट का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेउची तथा भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

रोजगार के अवसर होंगे पैदा
HSIIDC के एस्टेट अधिकारी नरेश रोहिल्ला का कहना है कि सुजुकी ने अपने प्लांट के लिए भूमि पूजन की तैयारी शुरु कर दी है। आधारभूत ढांचा तैयार करने और निर्माण कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। यहां मारूति और सुजुकी के नए प्लांट बनने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
आधुनिक वाहन निर्माण केंद्र बना माुरूति सुजुकी
यह संयंत्र मारुति सुजुकी का देश का सबसे आधुनिक वाहन निर्माण केंद्र माना जा रहा है। यहां उत्पादन प्रक्रिया में अत्याधुनिक ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और स्मार्ट तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य बढ़ती घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करने के साथ भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र के रूप में और मजबूत बनाना है।
ऑटो कंपोनेंट उद्योग को मिलेगी नई गति
औद्योगिक विशेषज्ञों का मानना है कि खरखौदा प्लांट के शुरू होने से हरियाणा में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सहायक उद्योगों, लॉजिस्टिक्स, परिवहन और सेवा क्षेत्र का भी तेजी से विस्तार होने की उम्मीद है। यह परियोजना हरियाणा की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।

800 एकड़ में फैला है ये प्लांट
Haryana के खरखौदा में बना यह नया प्लांट कोई साधारण फैक्ट्री नहीं हैं। यह पूरा प्रोजेक्ट 800 एकड़ में फैला हुआ है, जिसके अंदर ही एक इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क भी बनाया गया है। मारुति सुजुकी इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल 35,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश की जा रही है। इतने बड़े निवेश के साथ इस इलाके की तस्वीर ही बदलने वाली है।











