रविवार, 15 नवम्बर 2026

Political News: पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा भाजपा ने ब्राह्मण समाज का किया अपमान

Written by: Sunil Rajput

Published:

Political News: रेवाड़ी: हरियाणा के पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा , पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव और रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी के समर्थन में…


Political News: पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा भाजपा ने ब्राह्मण समाज का किया अपमान
Political News: पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा भाजपा ने ब्राह्मण समाज का किया अपमान
Google News Follow us on Google

Political News: रेवाड़ी: हरियाणा के पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा , पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव और रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी के समर्थन में सेक्टर-3 और कंपनी बाग में जनसभाएं व नुक्कड़ सभा कर जनता से समर्थन मांगा। नगर परिषद चुनाव के चलते आज रेवाड़ी में कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके बाद मॉडल टाउन स्थित कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।Political News

पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना: वहीं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने एक भी ब्राह्मण को पार्षद का टिकट नहीं देकर पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज इस अपमान का जवाब चुनाव में देगा और भारतीय जनता पार्टी से बदला लेगा। उन्होंने समाज से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

भगवानपुर की मांग को कांग्रेस ने उठाया था: प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि रेवाड़ी के रामगढ़ भगवानपुर के लोग 320 दिनों से धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर इन मांगों को प्रमुखता से उठाया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया था और अब रेवाड़ी दौरे के दौरान इन परियोजनाओं की घोषणा कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

संघर्ष की हुई जीत: बता दे इसने लंबे समय लोगो ने जो सघर्ष किया है एक बडी एकता की मिशाल है। उन्होंने कहा कि यह रेवाड़ी की जनता के संघर्ष की जीत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत पर बोलते हुए कहा कि राव इंदरजीत सिंह कल भी वहां धरने पर नहीं पहुंचे और रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव भी एक दिन धरने पर नहीं पहुंचे थे।

 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव 1 नवंबर को आएंगी रेवाड़ी

भाजपा ने 11 साल में रेवाड़ी में नहीं किया कोई काम: पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं को पार्टी से निकालकर भ्रष्टाचार से बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में रेवाड़ी में भ्रष्टाचार बढ़ा है और जब आरोप सामने आते हैं तो संबंधित लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में रेवाड़ी में व्यापक विकास कार्य हुए थे, जबकि भाजपा ने 11 साल में कोई ठोस काम नहीं किया।

जनता भाजपा को देगी करारा जवाब: कैप्टन यादव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता का विश्वास केवल कांग्रेस पर है और आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रेवाड़ी की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और निहारिका चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाकर नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराएगी।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp