बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

Political news: सवा चन्द नम्बरदार बने किसान सेल के जिला संयोजक

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Political news:हरियाणा जिला रेवाडी में इनेलो के प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा ने किसान सेल की बैठक को सम्बोधित किया बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की।…


 

Advertisement

Political news:हरियाणा जिला रेवाडी में इनेलो के प्रदेश संयोजक फूल सिंह मंजूरा ने किसान सेल की बैठक को सम्बोधित किया बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने की।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान सेल प्रदेश संयोजक ने कहा कि आज बीजेपी ने किसानों के साथ घोर अन्याय किया है जिसकी वजह से कभी खाद बीज की लाईन तो कभी तो कभी फसल बीमा के लिए लाइन में लगा रहता है।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

अगर किसान फसलों के नुकसान पर मुआवजा मांगता है या फसलों के उचित दाम मांगते हैं तो लाठिया से पीटा जाता है। अब तो इनेलो पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों की हमदर्द है जो उनकी समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए दिन रात प्रयास करते हैं।

 

अब इनेलो पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गाँव गाँव निकल पड़ी है व लगातार संगठन विस्तार कर रही है

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

 

इसके तहत
रोझूवास निवासी सवाचन्द नम्बरदार को किसान सेल का जिला संयोजक व राजेश कुमार तिहाड़ा को बावल किसान प्रकोष्ठ के हलका प्रधान बनाया गया और जिला की कार्यकारिणी बनाने का दिशानिर्देश दिया गया।

 

 

बैठक में जिला कार्यकारी प्रधान सम्पत राम ढहनवाल, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, रेवाडी हलका प्रधान वरुण गाँधी, किसान सेल प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा बावल, प्रदेश महासचिव सूबे सिंह, युवा प्रधान नीरज ढहनवाल, धर्मपाल सिंह, राजकुमार बालियर, सुरेन्द्र डूडी ढाकिया, चंद्रप्रकाश , एडवोकेट सतीस यादव मीरपुर, कार्यालय सचिव राजेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp