प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 19 जून को PM-विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत युवाओं के खाते में करीब 2,400 करोड़ रुपये डाले हैं। बता दे मोदी ने ये राशि उन युवाओं के खाते में डाली है, जिनकी पहली बार नौकरी लगी है और नौकरी पर जाते हुए करीब छह महीने का ही समय हुआ है।
नई नौकरी पर 15 हजार, PM मोदी ने शुक्रवार को हजारों युवाओं को बडा तोहफा देते हुए रोजगार योजना में 2400 करोड़ रूपए बतौर प्रोत्साहित किया है। बता दे कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की शुरुआत की है।
?’करीब 20 लाख युवाओं ने अपनी नई नौकरियों में छह महीने पूरे कर लिए हैं और इनमें से 10 लाख युवाओं को इस योजना के लाभार्थी के तौर पर इंसेंटिव मिला है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खाते तक पहुंच चुकी है। ये राशि सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, ये उनके परिश्रम को सम्मान है, ये उनके उज्ज्वल भविष्य पर देश के विश्वास की अभिव्यक्ति है।’
इस योजना के तहत, नई नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही नौकरी देने वाले नियोक्ताओं को भी प्रति कर्मचारी 3,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसी योजना के चलते शुक्रवार को धारूहेड़ा में हीरो मोटो कोर्प में भी कार्यक्र्म आयोजित किया गया।
यह योजना दोहरा लाभ देने वाली है, इसमें एक तरफ युवाओं को रोजगार की शुरुआत में आर्थिक सहारा मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर कंपनियों और उद्यमों को नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस तरह यह योजना देश के युवाओं के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है।
दो साल इतने लोगों केा मिला फायदा: बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 जुलाई 2025 को मंजूरी दी थी। इसका कुल बजट 99,446 करोड़ रुपए है। इस योजना का उस समय दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियों का सृजन करना रखा गया था। ।

कितनी मिलेगी राशि और कैसे मिलेगा पैसा?
इस योजना के तहत युवाओं को कुल 15,000 रुपये तक की मदद मिलेगी.
- • ये राशि दो इन्स्टॉलमेंट में मिलेगी
- • पैसा सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए बैंक अकाउंट में आएगा
- • फर्स्ट इनस्टॉलमेंट नौकरी जॉइन करने और तय समय पूरा करने के बाद
- • दूसरी इनस्टॉलमेंट नौकरी कुछ समय तक जारी रखने पर
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का फायदा उठाने के लिए
- • अप्लीकेंट का इंडियन सिटिजन होना जरूरी है
- • पहली बार फॉर्मल नौकरी कर रहा हो
- • नौकरी EPFO से रजिस्टर्ड संस्था में हो
- • UAN नंबर एक्टिव होना जरूरी है
- • आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए
योजना के तहत कैसे मिलेगी 15,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि
इस योजना के तहत 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को 15,000 रुपए की सहायता मिलेगी। लेकिन ये प्रोत्साहन राधि एक साल में दो किस्तों में दी जाएगी। यह राशि सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए आधार ब्रिज्ड भुगतान प्रणाली (ABPS) से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
नियोक्ताओं को मिलेगा 3,000 रुपए का प्रोत्साहन
सरकार सिर्फ युवाओं को ही नहीं, बल्कि नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन देगी। जो कंपनियां या संस्थान पहली बार नौकरी पर रखने वाले योग्य युवाओं को नियुक्त करेंगे, उन्हें प्रति कर्मचारी ₹3,000 प्रति माह तक की राशि प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत कैसे करें रजिस्ट्रेशन (आवेदन प्रक्रिया)
जिन युवाओं की नई–नई नौकरी लगी है, वे इस योजना में आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें https://pmvbry.epfindia.gov.in या
https://pmvbry.labour.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके अलावा उमंग ऐप के जरिये भी इस योजना में पंजीकरण किया जा सकता है। पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को यूएएन (UAN) जनरेट करना होगा, जो उमंग ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) के माध्यम से किया जा सकेगा।PMVBRY
युवाओं के लिए अच्छी पहल: बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) सरकार की एक मजबूत पहल है जो युवाओं को आर्थिक सहारा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। साथ ही अंत्योदय योजना और पीएम आवास योजना जैसे अन्य कार्यक्रम यह दिखाते हैं कि सरकार केवल रोजगार नहीं, बल्कि रहने के लिए घर और सामाजिक सुरक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।
प्रोत्साहन राशि की वितरित: बता दे कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMVBRY) की घोषणा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान की थी। इसके महज तीन दिन बाद ही सरकार ने PMVBRY पोर्टल को सार्वजनिक कर दिया है। शुक्रवार केा 200 जगह कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को 15000 रूपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है।












