गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

PM Solar Yojna: रेवाड़ी के इस गांव की हो गई चांदी, हरियाणा सरकार देगी एक करोड़, जानिए क्यों

Written by: सुनील चौहान

Published:

PM Solar Yojna: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ग्रामीणों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के एक गांव को मॉडल सोलर…


PM Solar Yojna: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के ग्रामीणों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के एक गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित किया जाएगा और विजेता गांव को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह घोषणा एडीसी राहुल मोदी ने की है।PM Solar Yojna

Advertisement

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता के तहत रेवाड़ी जिले के 14 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें महेश्वरी, डहीना, आकेड़ा, गोकलगढ़, नंदरामपुर बास, गुरावड़ा, घटाल महानियावास, रामपुरा, जैनाबाद, मनेठी, सीहा, भाकली, कोसली व नाहड़ गांव शामिल हैं। 26 मई से 26 नवंबर 2025 तक की अवधि में जिस गांव में सबसे अधिक सोलर पैनल लगाए जाएंगे, उसे मॉडल सोलर विलेज चुना जाएगा।

 रेवाड़ी के इस गांव की हो गई चांदी, हरियाणा सरकार देगी एक करोड़, जानिए क्यों
रेवाड़ी के इस गांव की हो गई चांदी, हरियाणा सरकार देगी एक करोड़, जानिए क्यों

राहुल मोदी ने बताया कि यह योजना सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को सरकारी अनुदान के साथ सोलर पावर सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे वे अपने बिजली बिल को न्यूनतम या शून्य कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सोलर एनर्जी का उपयोग न केवल घरेलू बिजली जरूरतों के लिए किया जा सकता है बल्कि खेतों में ट्यूबवेल, पानी के पंप, पंखे व अन्य उपकरणों को चलाने में भी किया जा सकता है। सरकार की ओर से विशेष रूप से एससी और बीसी चौपालों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए 75% तक अनुदान भी दिया जा रहा है।PM Solar Yojna

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक गांव को आदर्श सौर ऊर्जा गांव के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अन्य गांवों को भी इस दिशा में प्रेरित किया जा सके।PM Solar Yojna

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp