गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: बेरोजगार युवको की हुई चांदी, अब बन सकेगे ठेकेदार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बनाई गई योजना को उप सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। युवा सशक्तिकरण…


Haryana News:  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बनाई गई योजना को उप सरकार ने भी मंजूरी दे दी है। युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग ने ‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना की अधिसूचना जारी कर दी है।

Advertisement

यह योजना इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा वाले युवाओं को ठेकेदार बनाने का काम करेगी। इस योजना के तहत आने वाले युवा पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में विकास कार्यों के लिए टेंडर ले सकेंगे।Haryana News

‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना का मतलब है कि युवा अब ठेकेदार बन सकेंगे। इतना ही नहीं, सरकार ने ठेकेदारी से जुड़े कामों के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने का खाका भी तैयार किया है। इस योजना पर सरकार करीब 67 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पहले चरण में 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

युवा अधिकतम 25 लाख रुपये तक की लागत के काम करवा सकेंगे। हालांकि बाद में उनके अनुभव के बाद सरकार लागत राशि की सीमा बढ़ा भी सकती है। साथ ही ये युवा इन दोनों विभागों के अलावा अन्य विभागों में भी ठेकेदारी संबंधी काम कर सकेंगे।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर सूचीबद्ध किया जाएगा। यहां आपको बता दें कि सरकार इसी पोर्टल के जरिए निर्माण कार्य करवाती है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इनके प्रशिक्षण के अलावा योजना में एक साल के लिए ब्याज सहित तीन लाख रुपये तक का ऋण देने का भी प्रावधान किया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को प्रमाण पत्र भी मिलेगा।

खास बात यह है कि इसमें केवल उन्हीं युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा, जिन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री व डिप्लोमा प्राप्त किया है और ग्रुप-सी व ग्रुप-डी पदों के लिए अनिवार्य कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की मेरिट सूची में शामिल हैं।

इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के युवा ही शामिल हो सकेंगे। सरकार उन युवाओं को प्रशिक्षण देगी, जो मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और जिनके पास परिवार पहचान पत्र है। पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन शुरुआती चरण में ठेकेदारी का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को पंचायतों व नगर पालिकाओं में टेंडर दिए जाएंगे।

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp