निषार हत्याकांड: 5 दिन से कहां छुपा था हत्यारोपी दिपाशुं

On: September 14, 2026 8:23 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने निषार हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी दीपाशुं को गिरफ्तार कर लिया है।
धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने निषार हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी दीपाशुं को गिरफ्तार कर लिया है।

धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने निषार हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी दीपाशुं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने दीपाशुं को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार काबू कर ​चुकी हैं

 

दूसरे दिन हुई थी मृतक की पहचान: 6 सितंबर को धारूहेड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ है। टीम ने रात को करीब एक बजे शव को बाहर निकाला लेकिनशुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। दूसे दिन मृतक की पहचान 28 वर्षीय निसार निवासी गांव दमदमा, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रूप में हुई।

धारूहेड़ा: निसार की हत्या करके शव दबाने वालों में शामिल आरोपित दिपांशु गिरफ्तार
धारूहेड़ा: निसार की हत्या करके शव दबाने वालों में शामिल आरोपित दिपांशु गिरफ्तार

मृतक के पिता जमील की ​िशिकायत के आधार पर पुलिस ने अन्नू डेयरी के संचालक अरूण के बेटे गौरव व प्रिस, दीपाशु व योगेश उर्फ गोलू निवासी सैय्यद कॉलोनी, के ​खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इस मामले में टीम ने पहले योगेश को काबू किया तथा रविवार को दूसरे आरोपित दीपाशुं को काबू कर लिया है।

कहां छिपा था आरोपी: पुलिस की ओर से चारो आरोपियो को पकडने बार बार दबीश दी जा रही थी। मोबाइल पर ट्रेसिंग करते ही जैसे ही दीपांशु भगत सिंह पर पहुंचा तो टीम ने उसे दबोच लिया। हालांकि पहले आरोपी योगश को टीम ने 11​ सिंतबर को काबू कर लिया था।

सूचना देने वालों का क्या हुआ: जिस महिला ने इस डेड बोडी की दबे होने की सूचना दी थी वह अपने बेटे के साथ यूपी चली गई हैं क्योकि अब महिला को यह डर सता रहा था कि कहीं उन पर डेयरी मालिक हमला नहीं कर दें बताया जा रहा जिस दिन डेड बोडी दबाई गई थी उस दिन उसे नहीं बताने को लेकर धमकी मिली थी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now