नारनौल: यदुवंशी शिक्षा निकेतन में कराटे चैंपियनशिप बने विद्यार्थियो को किया सम्मानित

On: September 24, 2026 9:11 PM
Follow Us:
विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

नारनौल (Best24News): यदुवंशी शिक्षा निकेतन, नारनौल के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2026 (गर्ल्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।चैंपियनशिप में पदक और उत्कृष्ट स्थान हासिल कर लौटे विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष मॉर्निंग असेंबली (Morning Assembly) में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया अलंकृत

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय प्रबंधन व अध्यापकों द्वारा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में परचम फहराने वाली सभी छात्रा-खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनकी हौसला अफजाई की गई। विद्यालय की ओर से सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।

“विद्यालय परिवार को अपने होनहारों पर गर्व है”
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रशासन ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और आत्मरक्षा (Self Defense) के क्षेत्र में बेटियों का यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यदुवंशी शिक्षा निकेतन का सदैव यह प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। पूरा यदुवंशी विद्यालय परिवार अपने इन प्रतिभावान और मेधावी खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व महसूस करता है

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now