हरियाणा के लोगों को रेलवे का तोहफा, जानिए शेड्यूल व ठहराव

On: September 24, 2026 11:51 AM
Follow Us:
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन

हरियाणा:   रेलव यात्रियों के लिए बडी राहत भरी न्यूज है। त्योहारो सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन रेवाड़ी होकर चलेगी और दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी। इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। बता दे कि स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

ये रहेगा शेडयूल: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव: ये ट्रेने मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेवाड़ी का शेडयूल: रास्ते में यह रेवाड़ी स्टेशन पर तड़के 2:30 से 2:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी में वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4:50 से 5 बजे तक रुकेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now