सोमवार, 9 नवम्बर 2026

Monsoon: तीन दिन लगातार फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी अपडेट

Written by: Sunil Rajput

Published:

Monsoon:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बार फिर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश मे कई शहरों में आगे तीन चार दिन दिनों में भारी…


Monsoon:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर एक बार फिर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश मे कई शहरों में आगे तीन चार दिन दिनों में भारी बारिश, तेज हवाएं को लेकर अलर्ट किया है।Monsoon

Advertisement

बता दे कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार भारत में अपनी दस्तक दे दी है। 14 मई को अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में इसके और क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है।Monsoon

जानिए कहां पहुंचा मानूसन: आईएमडी के अनुसार, मानसून 27 मई को केरल तट पर पहुंच सकता है, जो इसकी पारंपरिक एंट्री मानी जाती है। बंगाल की खाड़ी से इसकी शुरुआत ने संकेत दे दिया है कि इस बार मानसून समय पर आ रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है।Monsoon

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

 

अगले 5 दिनों में नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। असम और मेघालय में 16 से 19 मई तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताय कि एक बार फिर तेज हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। weather Alert

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

यहां होगी तेज बारिश: महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में 16 से 19 मई के दौरान 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है, जो गर्मी से राहत दिलाएगी।Monsoon

फिर बदलेगा मिजाज: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलेंगी। केरल में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में चलेंगी लू और गर्म हवाएं?

राजस्थान के गंगानगर में 45°C से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक पंजाब, यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान में गर्म हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में भी लू की स्थिति बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा: मौसम विभाग का अलर्ट, 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि का तांडव

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 से 19 मई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी गई है। Monsoon

कुछ राज्यों में हीटवेव: बता दे कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 से 21 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर में 16-17 मई को मौसम बदलने के आसार हैं, जहां बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि 18 मई को बारिश की संभावना कम है।

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp