
धारूहेड़ा : धारूहेड़ा के वार्ड 8 के खलियावास मोहल्ला के रहने वाले मोहन लाल पुत्र करण सिंह को हरियाणा सरकार के जेल विभाग द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए डीएसपी (उप अधीक्षक जेल) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के तुरंत बाद उन्होंने जिला जेल, करनाल में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। गुरूवार को वे अपने घर आए तो उनका स्वागत किया गया।

जेल विभाग द्वारा जारी आदेश पर पदोन्नति प्राप्त करने के बाद मोहन लाल ने जिला जेल करनाल में विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद डीएसपी मोहन लाल ने कहा, “हरियाणा सरकार के नियमों, जेल विभाग के निर्देशों एवं कानून के अनुसार पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

गुरूवार को वे अपने घर आए तो उनका वार्ड भापजा पूर्ण मंडल अध्यक्ष रामनिवास, संदीप सुखरालिया, ज्ञान चंद, सतबीर व धमेंद्र ने स्वागत किया। मोहन लाल के डीएसपी बनने और नई जिम्मेदारी संभालने पर धारूहेड़ा क्षेत्रवासियों, समाज के गणमान्य लोगों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
