रविवार, 22 नवम्बर 2026

बावल पुराने कुएं से कैसे गिरा जसबीर ?

Written by: Harsh Rajput

Published:

बावल: निकटवर्ती गांव साबन में बहरामपुर-भड़ंगी रोड स्थित करीब 60 फीट गहरे प्राचीन कुएं से लगभग एक सप्ताह पुराना 32 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद बावल…


बावल: साबन गांव में पुराने कुआं जिसमें मिली युवक की डेड बोडी
बावल: साबन गांव में पुराने कुआं जिसमें मिली युवक की डेड बोडी
Google News Follow us on Google

बावल: निकटवर्ती गांव साबन में बहरामपुर-भड़ंगी रोड स्थित करीब 60 फीट गहरे प्राचीन कुएं से लगभग एक सप्ताह पुराना 32 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद बावल पुलिस मौके पर पहुंची और रेवाड़ी व बावल दमकल कर्मियों की सहायता से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

बावल के सबन में कुए निकली डेड बॉडी

ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही जसवीर पुत्र दयाराम के रूप में की।
गांव के सरपंच एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि कुएं के पास ग्रामीण बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बच्चे के साथ वहां पहुंचे व्यक्ति को कुएं की तरफ से दुर्गंध महसूस हुई। कुएं को देखने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकालने की कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट के बारे में किया जागरूक

बताया गया कि जसवीर के माता-पिता करीब 10 से 15 वर्ष पहले ही उसका साथ छोड़ चुके थे। वह मेहनत-मजदूरी करता था और अकेला रहता था। उसकी पत्नी करीब 10 दिन पहले शिवरात्रि के अवसर पर अपने मायके गई हुई थी, जबकि उनका सात वर्षीय बेटा उसकी बहन मनीता के पास था। परिजनों के अनुसार जसवीर को शिवरात्रि से करीब दो दिन पहले गांव में देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

मामले की जांच कर रहे बावल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को परीक्षण के लिए बावल से रेवाड़ी अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी : पात्र मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और अवसर

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp