रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव अपने अनोखे अंदाज के वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। सिर्फ रेवाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में उनका चर्चा हो रहा है। इस पर लक्ष्मण सिंह यादव चंडीगढ़ से रेवाड़ी तक अपने निजी गाड़ी के बजाए वंदे भारत एक्सप्रेस से आएं, और सबसे बड़ी बात यह रही की स्टेशन से वह ऑटो रिक्शा से अपने कार्यालय तक पहुंचे। उन्होंने ऐसा करके पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूरे देश में उनके इस अनोखे अंदाज का चर्चा किया जा रहा है। रेवाड़ी विधायक के इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए वहां के स्थानीय लोगों ने भीड़ लगा दिया वहीं कई लोगों की तारीफ भी करते नजर आए।
सार्वजनिक परिवहन अपनाने की दी अपील
विधायक ने कहा कि यदि नागरिक अपनी रोजमर्रा की यात्रा में सार्वजनिक परिवहन और पर्यावरण के अनुकूल साधनों का अधिक उपयोग करें तो ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। उनका कहना था कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर देश को स्वच्छ और बेहतर भविष्य की ओर ले जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। पर्यावरण की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लोगों को अपनी जीवनशैली में ऐसे बदलाव अपनाने चाहिए, जिनसे प्रकृति पर कम से कम प्रभाव पड़े।
हाइड्रोजन ट्रेन को बताया देश के लिए बड़ी उपलब्धि
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत देश के रेलवे इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। उनका मानना है कि स्वच्छ ऊर्जा आधारित यह पहल भविष्य के परिवहन को नई दिशा देगी और भारत आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।जींद में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए रेवाड़ी के सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में जिला स्तरीय आयोजन रखा गया था। शुरुआती कार्यक्रम सूची में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का नाम शामिल था, लेकिन बाद में जारी संशोधित सूची में उनकी जगह विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस बदलाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा होती रही।













