गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

फसल बीमा राशि को लेकर रेवाड़ी किसान यूनियन का प्रदर्शन का अल्टीमेटम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, जिला रेवाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शहरी प्रधान सविता एडवोकेट की अध्यक्षता में डीडीए डॉ. राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों को वर्ष 2025 में…


फसल बीमा राशि को लेकर रेवाड़ी किसान यूनियन का प्रदर्शन का अल्टीमेटम
फसल बीमा राशि को लेकर रेवाड़ी किसान यूनियन का प्रदर्शन का अल्टीमेटम
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, जिला रेवाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शहरी प्रधान सविता एडवोकेट की अध्यक्षता में डीडीए डॉ. राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों को वर्ष 2025 में कराए गए फसल बीमा की राशि अब तक नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए जल्द भुगतान कराने की मांग की।

Advertisement

बार बार शिकायत को लेकर कोई गंभीर नहीं: यूनियन के प्रधान समय सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया था, लेकिन करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी कई किसानों के खातों में बीमा की राशि नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसान यूनियन कई बार अधिकारियों के साथ बैठक कर चुकी है और ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

बीमा राशि के लिए भटक रहे किसान: समय सिंह ने कहा कि किसान लगातार बीमा राशि का इंतजार कर रहे हैं। यूनियन की ओर से ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि एक महीने के अंदर किसानों के खातों में बीमा की राशि नहीं पहुंची तो कृषि अधिकारी के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और आगे बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने और बैठकों के बावजूद समाधान नहीं होने से किसान और यूनियन के पदाधिकारी परेशान हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 पिंक राइडर्स तैनात

ये रहे मौजूद:इस मौके पर जिला महिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर, राजकुमार एससी सेल, रोशन लाल दरोगा, मनीषा यादव, सुरेंद्र साहब, कृष्ण सैनी, वेद सुल्तानिया सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 2 एकड़ में तोड़फोड़

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp